जरीडीह: जैनामोड़ स्थित कौशल विकास केंद्र में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर छात्र – छात्राओं को मतदान के लिए किया गया जागरूक
जैनामोड़ स्थित कौशल विकास केंद्र में ईलेक्शन एडवोकेसी अभियान के तहत टीम ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर छात्र – छात्राओं को ईवीएम, वीवीपैट एवं मतदान करने को लेकर प्रेरित किया। साथ ही श्रम रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के नेतृत्व में कौशल विकास केंद्र में छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर एवं मेहंदी लगाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।