जरीडीह: जैनामोड़ में जेबीकेएसएस प्रखंड कमिटी की बैठक में प्रखंड अध्यक्ष बने रथु लहेरी
जैनामोड़ स्थित नवयुवक कला मंच भवन में जेबीकेएसएस प्रखंड की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जेबीकेएसएस प्रखंड कार्यकर्ताओ ने सर्वसम्मति से प्रखंड कमिटी का विस्तार करते हुए जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष में रथु लहेरी, उपाध्यक्ष में राम कुमत टुडू, अनिल गंझू, अशोक सिंह, दीपक प्रजापति, महासचिव में राहुल कुमार महतो, सचिव में अमृत लाल महतो, सोहराब अली, माधव महतो को चुना गया।