जरीडीह: जैना पंचायत सचिवालय में प्रखंड प्रशासन ने आम लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लगाया रात्रि चौपाल
जैना पंचायत सचिवालय में मुखिया आनंद महतो के नेतृत्व में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रखंड प्रशासन ने आम लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रात्रि चौपाल लगाकर मतदाताओं को शत् प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्वाचक पदाधिकारी सह जरीडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो व जीपीएस मोहन लाल ठाकुर शामिल हुए।