जरीडीह: प्रखंड परिसर जरीडीह में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों के बीच पशुधन का किया गया वितरण
जरीडीह प्रखंड परिसर में विभिन्न पंचायतों के लाभुकों को कल्याण विभाग के सौजन्य से मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत 10 लाभुकों को 4 बकरी व 1 बकरा एवं सुकर विकास योजना अंतर्गत 1 लाभुक को 4 मादा सुकर व 1 नर सुकर का वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख देवनारायण भगत, जरीडीह सीओ प्रणव ऋतुराज व BDO जयपाल महतो मौजूद रहे।