जरीडीह: जरीडीह प्रखंड परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन योजना से लाभुकों के बीच बतख चूजा का किया गया वितरण
जरीडीह प्रखंड परिसर के विभिन्न पंचायतों के लाभुकों को कल्याण विभाग के सौजन्य से मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच पशुधन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बोकारो डीपीएलआर निदेशक मेनका, जरीडीह सीओ प्रणव ऋतुराज व बीडीओ जयपाल महतो ने शामिल होकर 10 लाभुकों को बतख चूजा व 2 लाभुकों को बैकयार्ड लेयर कुक्कुट का वितरण किया।