देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय से जारी हुए थे वारंट
थाना देवबंद पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में यह सफलता हासिल हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में मंगलवार पुलिस टीम ने सलमान उर्फ उल्लू पुत्र अबुल हसन निवासी ग्राम फुलास अकबरपुर, थाना देवबंद को उसके घर से गिरफ्तार किया है।