रामगंजमण्डी: खैराबाद में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने गिल्ली डंडा खेल रहे युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रामगंजमंडी के खैराबाद में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशो ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में देवेंद्र मीणा गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही बीच बचाव करने आए दो अन्य युवकों को भी मामूली चोटें आई है। बदमाशो ने हमला उस वक्त किया जब देवेन्द्र अपने दोस्त चिंटू के साथ कस्बे के बैठक स्थान पर गिल्ली डंडा खेल रहा था।