रामगंजमण्डी: मोड़क से 1 आरोपी को 430 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया
रामगंजमंडी के मोड़क पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 430 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद हनीफ उर्फ अन्ना मोड़क स्टेशन पर ईदगाह के पास का निवासी है। जिसके खिलाफ 15 मामले पहले से दर्ज है। कई मामलों में आरोपी पर जुर्माना भी हो चुका है।