रामगंजमण्डी: सुकेत से 380 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अवैध मादक प्रदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 380 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को सुकेत से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी छोटूलाल ने बताया कि कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर द्वारा दो दिवसीय ऐरिया डोमीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विशेष टीम का गठन किया गया।