रामगंजमण्डी: पुलिस ने रायपुर से प्रोविडेंट फंड गबन सहित 63 मामलों में 6 साल से फरार ₹25,000 के ईनामी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
सुकेत पुलिस ने कर्मचारियो के प्रोविडेंट फंड गबन सहित 63 मामलों पिछले 6 साल फरार चल रहे 25 हजार के ईनामी स्थाई वारंटी को बुधावार शाम करीब 5 बजे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्थाई वारंटी को मध्यप्रदेश के इंदौर से लगातार 300-400 किलोमीटर तक पीछाकर झालावाड़ के रायपुर से डिटेन कर गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की।