जानसठ: ककरौली पुलिस ने दबिश के दौरान एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, ₹70,000 की नगदी और चोरी के आभूषण सहित माल बरामद
ककरौली पुलिस ने मकबरा खास की सूचना पर शनिवार शाम 6:00 के आसपास एक शातिर चोर जितेंद्र को गिरफ्तार किया है।शातिर चोर के कब्जे से ₹70000 की नगदी चोरी किए हुए लाखों रुपए के आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया।पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए शातिर चोर को जेल भेज दिया है।