जानसठ: रामराज पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रामराज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार शाम 6:00 बजे के आसपास मारपीट प्रकरण मामले के एक आरोपी निमित् पाल को गिरफ्तार किया है।एसएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है,उसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।