जानसठ: गांव खेड़ा चौगावा में पैसे के विवाद को लेकर चली गोली, महिला सहित चार लोग हुए घायल
जानसठ के गाँव खेड़ा चौगावा गाँव मे शुक्रवार रात्रि लगभग 9:00 के आसपास पैसे के विवाद मे गोली चली जिसमे महिला,एक बच्चे सहित चार लोगों को गोली लगी जिसमे घायल अवस्था के चलते सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन मे सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।पुलिस का दावा जांचपड़ताल के बाद अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।