जानसठ: जानसठ क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, दोनों गंभीर घायल
जानसठ क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम 6:00 के आसपास उस समय बड़ा सड़क हादसा हो गया जब तेज रफ्तार के चलते दो बाइक सवार आमने-सामने भीड़ गए जिसमें बाइक सवार शादाब और अर्पित दोनों गंभीर रूप से घायल हुए,स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।