पिंड्रा: वाराणसी के लमही में महिलाओं ने निकाला बेनकाब मार्च, विपक्ष के नेताओं के खिलाफ किया प्रदर्शन
वाराणसी के लमही गांव में दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने रविवार को बेनकाब मार्च निकाला। यह मार्च लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को गिराने में सहयोग करने वाले विपक्षी नेताओं के खिलाफ था। दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने विपक्ष के नेताओं के पोस्टर के साथ प्रदर्शन करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।