आगरा: थाना लोहामंडी अंतर्गत आलमगंज क्षेत्र में क्षेत्रीय दबंगो ने महिला से की छेड़छाड़,विरोध पर फाड़े कपड़े,मुक़दमा दर्ज
Agra, Agra | Jun 14, 2024 आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र अंतर्गत आलमगंज इलाके में अपने बीमार भतीजे को देखकर घर लौट रही महिला से क्षेत्रीय दबंगो ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर उसके कपड़े तक फाड़ डाले। पीड़िता ने उक्त मामलें में फरमान और कामरान के खिलाफ बीते गुरुवार को थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।