जमुई: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुई में गैर संचारी रोग को लेकर चार दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन, दी गई अहम जानकारी
Jamui, Jamui | Mar 18, 2024 पीएचसी जमुई में सोमवार को गैर संचारी रोग (एनसीडी) को लेकर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएचसी जमुई के प्रभारी डा. वीरेंद्र कुमार ने की। जबकि प्रशिक्षक के रूप में संतोष कुमार, चंद्रशेखर एवं सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। प्रशिक्षकों ने गैर संचारी रोग के बारे में उपस्थित आशा फैसिलेटर एवं एएनएम को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।