जमुई: जमुई प्रखंड कार्यालय से आंगनबाड़ी सेविका ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को किया जागरूक
Jamui, Jamui | Mar 18, 2024 जमुई प्रखंड कार्यालय से सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीनिवास के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया। जागरूकता अभियान प्रखंड कार्यालय से होते हुए डीएम आवास तक लोगों को जागरुक करते हुए पुनः वापस प्रखंड कार्यालय लौट गए। इस दौरान मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।