संपतचक: पचरुखिया थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 1 साल के बच्चे की मौत, दो गंभीर घायल
15 जनवरी 2026 पचरुखिया थाना अंतर्गत बीहटा सरमेरा फोरलेन पर आज एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक वर्ष के बच्चे की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई एवं बाइक पर सवार तीन में से दो लोगों की गंभीर स्थिति के साथ इलाज चल रहा है। पचरुखिया थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने हादसे की जानकारी दी और मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर को नियंत्रण में लिया।