14 जनवरी 2026 — गोपालपुर थाना परिसर में आज दोपहर 1:30 बजे आयोजित शांति समिति की बैठक में आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अमित कुमार ने की, जिसमें स्थानीय गणमान्य नागरिक, पंचायत और पुलिस प्रतिनिधि शामिल रहे।