झुंझुनू: गुड़ागौड़जी पुलिस ने करोड़ों रुपये का अनाज हड़पने के मामले में दूसरे मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
गुड़ागौड़जी पुलिस ने किसानों से अनाज खरीदकर करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में दूसरे मुख्य आरोपी मददलाल को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी संजय कुमार को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।शिकायतकर्ता नाहर सिंह ने रिपोर्ट दी थी की आरोपी किसानों से अनाज खरीदकर भुगतान नहीं कर रहे थे और चेक देकर बाद में बाउंस करा देते थे।