झुंझुनू: झुंझुनू में चल रहे 3 दिन के दिनी तबलीगी इज्त्मे का समापन, लाखों लोगों ने की दुआ
झुंझुनू के मलसीसर रोड के पास स्थित करीब निजी 800 बीघा जमीन पर चल रहे 3 दिन के दीनी तब्लीगी इज्त्मे का सोमवार दोपहर 12: बजे दुआ के साथ समापन कर दिया गया है,हम आपको बता दें की तबलिगी इज्त्मे में करीब 5 से 6 लाख लोगों ने शिरकत की और देश और दुनिया मे अमनो चैन की दुआएं मांगी, दूर दराज से आए ओलामां इकराम ने देश और दुनिया में शान्ती की दुआ मांगी है