झुंझुनू: गुढा पुलिस ने शराब के लिए रुपए नहीं देने पर मारपीट व बस में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
8 फरवरी 2025 को झुंझुनू के टिटनवाड गांव में एक निजी बस में बैठे व्यक्ति शक्ति सिंह से शराब के पैसे मांगे और नहीं देने पर शक्ति सिंह के साथ मारपीट करने और बस में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी यादराम उर्फ मूलचंद को सोमवार शाम 4:00 के आसपास झुंझुनू की गुढा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है आरोपी 8 फरवरी से फरार चल रहा था