नोहर: नोहर फीडर में ड्रेनेज जल छोड़ने का मामला सोशल मीडिया से लेकर जनमंचों तक गहराया
नोहर फीडर में ड्रेनेज जल छोड़ने का मामला सोशल मीडिया से लेकर जनमंचों तक गहराया नोहर। हरियाणा सरकार द्वारा नोहर फीडर में ड्रेनेज का पानी छोड़ने की प्रस्तावित योजना को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। यह मुद्दा अब सोशल मीडिया से निकलकर गांव-गांव की चौपालों, किसान बैठकों और जनसभाओं तक पहुंच गया है। क्षेत्र के किसान, सामाजिक संगठन और आमजन इस योजना का विरोध