वाड्रफनगर: अन्य प्रांत की अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, 15.75 बल्क लीटर मदिरा की गई जब्त
वाड्रफनगर रविवार जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वाड्रफनगर वृत्त में टीम ने ग्राम सिलाजु निवासी अर्जुन साव के कब्जे से उत्तरप्रदेश एवं झारखंड प्रांत की 15.75 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की। जब्त शराब में 8PM व्हिस्की, रॉयल स्टैग और किंगफिशर बीयर शामिल हैं।