बीकानेर: पलाना के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 12 लोग घायल, भेजा गया पीबीएम अस्पताल
बीकानेर के पलाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां सवारी बस और ट्रोला की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बस जोधपुर से हनुमानगढ़ जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 12 यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और सामाजिक संस्थाओं की