झांसी: झांसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने ट्रेन से उतारी डॉक्टर की लाश, पत्नी और बेटे ने कहा- हमारे लिए 20 साल पहले मर चुके
Jhansi, Jhansi | Feb 22, 2025 झांसी स्टेशन पर जीआरपी ने एक यात्री की लाश ट्रेन से उतारी है। उसकी मौत मुंबई से लखनऊ के लिए यात्रा के दौरान हो गई थी। यहां जीआरपी ने उसके फोन पर आई कॉल के जरिए परिजनों पता किया तो उसकी पहचान डॉक्टर के रूप में हुई। यहां पत्नी और बेटे से शव लेने आने के लिए कहा गया तो उन्होंने शव लेने से साफ इंकार कर दिया। उनका कहना था कि उन्हें 20 साल पहले बेसहारा छोड़ दिया था।