कुलपति ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण, कदाचार मुक्त परीक्षा पर जताई संतुष्टि
रानीगंज। पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह ने रविवार को वाईएनपी डिग्री कॉलेज, रानीगंज स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर जे.डी.एस.एस. महिला कॉलेज, फारबिसगंज के स्नातक द्वितीय सेमेस्टर, सत्र 2025-29 की परीक्षा आयोजित की जा रही थी।
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने सीधे परीक्षा कक्ष में पहुंचकर परीक्षार्थियों की जांच की और उनके आईडी प्रूफ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वीक्षकों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी मोबाइल फोन, चिट-पुर्जे अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश न करें।
कुलपति ने केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुभाष चंद्र सिंह से परीक्षा संचालन और विधि-व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक के हवाले से परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को दोनों पालियों में कुल 552 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा के सफल संचालन में प्रो. सुभाष चंद्र सिंह, प्रो. सुरेश प्रसाद यादव, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. कृष्ण कुमार विश्वास, प्रो. विकास कुमार, प्रो. संगीता देवी, प्रो. डॉ. तारिक हुसैन, प्रो. अमरेन्द्र, प्रो. अजीत कुमार विश्वास, रितेश राज, दीपेश राज, मनीष कुमार, रूपक कुमार वर्मा, पुतुल कुमारी, निशा प्रियंका, पृथ्वीचंद यादव, राकेश मुर्मू सहित अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।
#पूर्णिया_विश्वविद्यालय
#रानीगंज_न्यूज
#परीक्षा_केंद्र
#कदाचार_मुक्त_परीक्षा
#ViralNews