वारासिवनी: कंचनपुर में पिकअप-बाइक भिड़ंत, रेलवे गेटकीपर गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
कंचनपुर के समीप शनिवार सुबह पिकअप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में रेलवे गेटकीपर देवेंद्र पटेल गंभीर घायल हो गए। वे शेरपार रेलवे क्रॉसिंग पर पदस्थ हैं। रात्रिकालीन ड्यूटी पूरी कर बाइक से वारासिवनी लौटते समय हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें 108 एंबुलेंस से वारासिवनी अस्पताल पहुंचाया गया प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर , हाथ व पैर में चोट।