जांजगीर-चांपा जनगणना 2027 की प्रक्रिया जिला जांजगीर-चांपा में प्रारंभ हो गई है। शासन के निर्देशानुसार आज से जिले के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों और नगर पालिकाओं में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए प्रथम चरण मकानों की सूची और आवास जनगणना का गहन प्रशिक्षण आयोजित की गई। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कहा है कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है।