वारासिवनी: मां की गुहार पर जामा मस्जिद में उठे मदद के हाथ, पांच वर्षीय अर्णव के इलाज के लिए जुटा सहयोग
शुक्रवार को जामा मस्जिद में पांच वर्षीय अर्णव राहंगडाले के हृदय उपचार के लिए मदद की अपील की गई। इलाज में करीब साढ़े तीन लाख रुपये की जरूरत बताई गई है। मां अंजलि की गुहार पर सदर इकबाल खान ने नमाजियों से सहयोग मांगा, जिसके बाद लोगों ने सामर्थ्य अनुसार मदद की। समिति नि:शुल्क उपचार के विकल्प भी तलाश रही है।