गाज़ीपुर: हाई कोर्ट का आदेश लेकर मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अंसारी पहुंचे डीएम दरबार, कुर्क संपत्ति लौटाने की गुहार लगाई
गाजीपुर में कुर्क संपत्ति को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। चर्चित माफिया डॉन रहे मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर अहमद अंसारी गुरुवार को जिलाधिकारी गाजीपुर के जनता दर्शन में पहुंचे और अपनी कुर्क की गई संपत्ति को तत्काल अवमुक्त कराने की मांग की। इस दौरान वे अपने साथ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 12 मार्च 2026 के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी भी लेकर पहुंचे।