सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने शराब तस्कर अहकाम को 6 बोतल अवैध हरियाणा मार्का शराब के साथ किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध रोकथाम अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे चेकिंग के दौरान अभियुक्त अहकाम पुत्र साजिद निवासी ग्राम लखनौती खुर्द को, ग्राम आसनवाली पुलिया के पास से 6 बोतल अवैध देशी शराब (हरियाणा मार्का) सहित गिरफ्तार किया है।