चूरू: कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती पर बापू को नमन किया गया, आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
Churu, Churu | Oct 2, 2026 चूरू कलेक्ट्रेट के गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, एडीएम अर्पिता सोनी सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को नमन किया।