कोलायत: हदां पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत की कार्रवाई, 3.845 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, आरोपी फरार, मामला दर्ज
हदां थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए 3.845 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस थानाधिकारी इमिचंद सोलंकी ने बताया कि लम्माणा भाटियान निवासी जालमसिंह पुत्र आयुसिंह के मकान पर दबिश दी।