राजगढ़: राघा बड़ी ग्राम पंचायत से सरपंच पद के लिए नेतराम मेहरा ने जताई दावेदारी, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं रहेगा एजेंडा
Rajgarh, Churu | Jul 16, 2026 गांव भाकरां निवासी समाजसेवी नेतराम मेहरा ने आगामी सरपंच चुनाव लड़ने की घोषणा की है। प्रेस वार्ता में नेतराम मेहरा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि राघा बड़ी ग्राम पंचायत का समग्र एवं संतुलित विकास करना है।उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, शुद्ध पेयजल, आवास, स्वच्छता, सड़क, बिजली व युवाओं को रोजगार एजेंडा रहेगा।