सिरदला: धनारजय नदी में दफन हत्या का राज, कुत्तों ने उखाड़ा बालू तो सामने आई विवाहिता की लाश, पति समेत चार पर हत्या का आरोप
सिरदला थाना क्षेत्र के राजन पंचायत स्थित पैक्स गोदाम के समीप बैजनाथपुर और राजन गांव के बीच धनारजय नदी से सोमवार सुबह बालू में दबी एक विवाहिता का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह नदी किनारे कुत्तों को बालू नोचते देख पास गए तो महिला का चेहरा दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सिरदला थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,