पयागपुर: पयागपुर के झाला तरहर की प्रधान कुमुद सिंह को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर किया गया सम्मानित
पयागपुर के झाला तरहर की प्रधान कुमुद सिंह अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम उन्मूलन एवं जनकल्याणकारी कार्यों में योगदान पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधान ने कहा की बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और बाल श्रम जैसी सामाजिक जिम्मेदारी है।