कटोरिया: रामपुर गांव में घरेलु विवाद में चचेरे भाई ने महिला के साथ की मारपीट।
Katoria, Banka | Jun 16, 2026 रामपुर गांव में मंगलवार को घरेलु विवाद में चचेरे भाई ने मायके में रह रही विशाखा कुमारी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला का इलाज दोपहर करीब 3 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर पीड़िता ने चचेरे भाई कुंदन कुमार के विरूद्ध जमदाहा ओपी में शिकायत दर्ज करायी है।