जंगमबाड़ी स्थित एक होटल में विजयवाड़ा के पर्यटक ने फांसी लगाकर दी जान
वाराणसी के दशाश्वमेध थानाक्षेत्र के जंगमबाड़ी इलाके में एक होटल में विजयवाड़ा के पर्यटक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना तब हुई जब होटल का स्टाफ आधार कार्ड लेने रूम पर पहुंचा और रूम नहीं खुला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया और परिजनों से संपर्क की कोशिश की।