BHU के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन का फूंका पुतला, 17 दिनों से कार्यालय के बाहर दे रहे थे धरना
बीएचयू में पीएचडी प्रवेश का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। परीक्षा नियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्रों ने बेमियादी अनशन की शुरुआत कर दी। वही, धरने के 17वें दिन बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के सामने विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका इस दौरान छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।