मखदुमपुर: मखदूमपुर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया
मखदुमपुर थाना की पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को बन्देया माली बगीचा से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शनिवार के दिन 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बन्देया माली बगीचा गांव निवासी राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।