इंदौर: रावजी बाजार थाना क्षेत्र में चेटीचंड जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ विवाद
Indore, Indore | Mar 31, 2025 जानकारी के अनुसार, जुलूस में गाड़ी आगे बढ़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान जुलूस में शामिल भीड़ ने डीजे की गाड़ी को निशाना बना लिया और डीजे संचालक पर हमला किया। जिसमें इस मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जुलूस में शामिल लोग डीजे संचालक पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। इस हमले में कुछ लोग घायल हो गए।