इंदौर: महंत रामगोपाल दास ने सलमान खान को हिंदू धर्म में शामिल होने का न्योता दिया, राम की तस्वीर वाली घड़ी पहनने पर हुआ बवाल
Indore, Indore | Mar 30, 2025 इंदौर के पंचकुईया राम मंदिर के महंत रामगोपाल दास जी महाराज ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को हिंदू धर्म में शामिल होने का न्योता दिया है। यह बयान तब दिया जब सलमान खान की घड़ी में श्री राम की तस्वीर होने पर मुस्लिम धर्म गुरुओं ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि सलमान खान इंदौर के ही निवासी हैं, और उनकी मां हिंदू हैं। इसलिए सलमान खान सनातन धर्म में आए।