सहसवान: थाना जरीफनगर क्षेत्र में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई
सोनबूढ़ी गाँव में 14 अप्रैल 2026 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती देश भर में उत्साह के साथ मनाई गई है। जिसमें समर्थकों ने नीले झंडे लेकर रैलियां और शोभायात्राएं निकालीं। 'जय भीम' के नारों और 'शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो' के संदेश के साथ जगह-जगह पुष्पांजलि व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।