घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय में मां दुर्गा एवं अन्य प्रतिमाओं का तालाब में हुआ विसर्जन
Ghaghra, Gumla | Oct 2, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के गांवों में नवरात्रि के समापन अवसर पर धूमधाम के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश,कार्तिकेय, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और महिषासुर की प्रतिमाओं को वाहनों में रखकर नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा के रूप में नदी-तालाबों तक ले जाया गया और विसर्जन किया गया