भरतपुर: सेवर थाना इलाके में वॉकिंग पर निकले व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौके से ड्राइवर फरार, हुई मौत
भरतपुर के सेवर थाना इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसके बाद ड्राइवर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।