कटनी नगर: असम, पांडिचेरी और बंगाल विधान-सभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का विधायक संजय पाठक ने मनाया जश्न
पाठक वार्ड आज सोमवार दोपहर 2 बजे उस समय ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंज उठा जब बंगाल, आसाम और पांडिचेरी में विधानसभा चुनाव के परिणामो में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की विधायक संजय पाठक ने अपने निवास पाठक वार्ड भट्टा मोहल्ला में जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा किया और खुशियां बांटी उन्होंने कहा अब अरब की खाड़ी से लेकर बंगाल की खाड़ी तक भाजपा सरकारें।