आंवला: आंवला के हरदासपुर चेकपोस्ट के सामने लिंक रोड पर भरा पानी, बड़े हादसे का खतरा, ग्रामीण परेशान
Aonla, Bareilly | Jul 28, 2026 आंवला के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के हरदासपुर में मंगलवार 28 जुलाई को दोपहर एक बजे ग्रामीणों ने बताया गया कि आंवला-शाहबाद रोड से रम्पुरा भोपत नगर होते हुए अलीगंज-सिरौली मार्ग को जोड़ने वाला लिंक रोड चेकपोस्ट हरदासपुर के सामने तालाब में तब्दील हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढे के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।