लोहरदगा: जिला प्रशासन ने किया जागरूक, 23 मई 2026 से सभी बूथों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित होगी
23 मई 2026 से सभी बूथों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित रहेगी। शनिवार सुबह 9 बजे जिला जनसंपर्क विभाग के द्वारा जानकारी साझा करते हुए लोगों को किया जागरूक। आपसे अनुरोध है कि कृपया अपना, अपने परिवारजनों एवं अपने मित्रों का नाम सूची में अवश्य जांच लें। एस.आई.आर के इस अभियान का हिस्सा बने एवं लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।